मैनपुरी, जनवरी 31 -- कुसमरा। क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय जवापुर पर तैनात शिक्षक को विज्ञान विषय प्रतियोगिता में स्थान मिला है। प्रदेश की टॉप-10 की सूची में शिक्षक ने स्थान बनाया है। शिक्षक की इस सफलता पर क्षेत्रवासियों ने बधाई दी है। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा शून्य निवेश में बेहतर टीएलएम बनाने और उसका बच्चों ने बेहतर इंपैक्ट के लिए शिक्षकों की प्रतियोगिता सितंबर 2025 में डाइट स्तर पर कराई गई थी। जिसमें उच्च प्राथमिक विद्यालय जवापुर के सहायक अध्यापक अनिल कुमार चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था। जिले से पांच शिक्षक राज्य स्तर प्रतियोगिता के लिए चुने गए। इन पांचों शिक्षकों ने 14 जनवरी को लखनऊ में अपने टीएलएम को प्रस्तुत किया। जिसमें अनिल कुमार को चुना गया। शिक्षक अनिल चौहान ने बताया कि राज्य स्तरीय षष्ठम कला क्रॉफ्ट एवं पपेट्री प्रत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.