रामपुर, जनवरी 7 -- राज्य स्तर पर होने वाली कला, क्राफ्ट और पपेट्री प्रतियोगिता में जिले के परिषदीय विद्यालयों में तैनात दो शिक्षकों का चयन हुआ है। इस प्रतियोगिता का आयोजन 12 जनवरी से राज्य शैक्षिक एवं अनुसंधान परिषद लखनऊ में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए जिले के उच्च प्राथमिक विद्यालय लालपुर पट्‌टी कुंदन में कार्यरत शिक्षक रवि माथुर और मिलक ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय लोहा में कार्यरत उर्वशी सिंह का चयन किया है। दोनों शिक्षकों की इस उपलब्धि पर डायट प्राचार्य अशोक कुमार तथा बीएसए कल्पना देवी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...