रिषिकेष, फरवरी 13 -- शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय इंस्पायर अवॉर्ड विज्ञान प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में डोईवाला के दिव्यांशु और राधिका ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दोनों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। प्राथमिक शिक्षक संघ डोईवाला के अध्यक्ष नरेंद्र सागर ने बताया कि माजरी ग्रांट के दिव्यांशु और जूनियर हाईस्कूल भानियावाला की राधिका डोईवाला की हैं। दिव्यांशु को सम्मानित भी किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...