लखीसराय, मार्च 11 -- लखीसराय, हि.प्र.। दरभंगा जिला के लहेरियासराय स्थित नेहरू स्टेडियम में 10 से 12 मार्च तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय 22 वीं बिहार राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए स्थानीय टीम सोमवार को दरभंगा के लिए रवाना हुई। वरिष्ठ कबड्डी खिलाड़ी सह कोच शंभू कुमार ने बताया कि टीम कप्तान अच्युतानंद कुमार, मैनेजर बंटी कुमार एवं कोच शुभम कुमार के नेतृत्व में सब जूनियर बालक कबड्डी टीम के 12 खिलाड़ी को रवाना किया गया। जिसमें पीयूष कुमार, जय आनंद, अमृत आनंद, अच्युतानंद कुमार, अमर कुमार, पीयूष कुमार, समीर कुमार, प्रियांशु कुमार, अनुराग कुमार, सत्यम कुमार एवं लक्की कुमार शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.