मुरादाबाद, जनवरी 6 -- मुरादाबाद। आगरा पब्लिक स्कूल, अटॉर्नी आगरा में दो जनवरी से 4 जनवरी तक प्रथम जूनियर राज्य स्तरीय पिट्टू प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालक वर्ग में मुरादाबाद टीम ने पहले मुकाबले में आगरा पब्लिक स्कूल की टीम को 51-23 से पराजित किया। दूसरे मुकाबले में सेठ श्यामलाल की टीम को 40-15 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में मुरादाबाद की टीम ने पहले मैच में मुजफ्फरनगर को 51-42 से हराया। दूसरे मुकाबले में लखनऊ की टीम को 72-33 के बड़े अंतर से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई और अंततः तीसरा स्थान हासिल किया। मुरादाबाद लौटने पर पिट्टू संघ के पदाधिकारियों एवं अभिभावकों ने खिलाड़ियों का फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर बालक टीम के कोच विपिन जखमोला, बालिका ...