रांची, नवम्बर 9 -- रांची, वरीय संवाददाता। कहीं गुम न हो जाएं सीजन-8 के तहत झारखंड राज्य स्तरीय पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को जेएससीए स्टेडियम में किया गया। इसमें डिंपल चौधरी को झारखंड राज्य का विजेता घोषित किया गया। रितिका सहाय ने प्रथम उपविजेता और राजा उरांव व रिमझिम तिवारी ने द्वितीय उप विजेता का स्थान प्राप्त किया। इस वर्ष की थीम मेरा राज्य, मेरी थाली ने भारत के क्षेत्रीय खानपान और परंपराओं को संरक्षित करने के महत्व को उजागर किया। यह प्रतियोगिता देशभर के 15 राज्यों में आयोजित की जा रही है। सभी राज्यों के तीन विजेता जनवरी 2026 में एनसीआर में होने वाले ग्रैंड फिनाले में भाग लेंगे। शीर्ष तीन राष्ट्रीय विजेताओं को कुल Rs.1,50,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। मुख्य अतिथि जेएससीए अध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव और सचिव सौरभ तिवारी ने विज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.