मऊ, फरवरी 1 -- पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। संत शिरोमणि रविदास की जयंती के अवसर पर सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटरमीडिएट कॉलेज हलधरपुर में राज्य स्तरीय थ्रो बॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन कॉलेज के प्रबंधक माधवेंद्र बहादुर सिंह ने किया। प्रतियोगिता में कुल आठ बालकों की एवं छह बालिकाओं की टीमों ने भाग लिया। बालिका वर्ग की हुई फाइनल प्रतियोगिता में वाराणसी ने मऊ को हराकर नेशनल मैच में अपनी जगह बनाई। पहला मैच बालक वर्ग में वाराणसी ने चंदौली को 15-6 से हराया। दूसरे मैच में जौनपुर ने मिर्जापुर को 15-8 से हराया। तीसरा मैच गाजीपुर एवं गोरखपुर के बीच खेला गया। जिसमें गाज़ीपुर 15-5 से विजयी रही। चौथा मैच वाराणसी और मिर्जापुर के बीच खेला गया। जिसमें वाराणसी 17-15 के अंतराल से विजई रही। महिला वर्ग में मऊ और आजमगढ़ के बीच मैच हुआ। मऊ ने आजमगढ़ को 15-3 से हराया। इसी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.