महाराजगंज, जनवरी 11 -- महराजगंज। छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जनजाति के खिलाड़ियों को लेकर प्रथम खेलों इंडिया के ट्रायल गेम्स का आयोजन होना है। खेल को देखते हुए तीरंदाजी खेल में प्रदेश स्तरीय ट्रायल सोनभद्र में 13 जनवरी को होना है। इसी प्रकार एथलेटिक्स व कुश्ती खेल को लेकर प्रदेश स्तरीय ट्रायल 13 जनवरी को मिर्जापुर और फुटबाल, हॉकी, तैराकी, भारोत्तोलन को लेकर वाराणसी में ट्रायल 13 जनवरी को होगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी ने बताया कि आवश्यक प्रमाण-पत्र के साथ खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय ट्रायल में प्रतिभाग कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.