कानपुर, जनवरी 7 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। मथुरा में 28 से 29 जनवरी तक राज्य स्तरीय ट्रायल होंगे। इसके लिए स्पेशल ओलंपिक भारत उप्र के स्पोर्ट्स सेंटर कैंट स्थित प्रेरणा स्पेशल स्कूल में कानपुर स्पेशल एथलेटिक्स टीम चयन ट्रायल हुआ। कैंटोनमेंट बोर्ड के मुख्य अधिशासी अधिकारी स्टीफन पीडी के निर्देशन में यह ट्रायल हुआ। इसके बालिका जूनियर वर्ग में सृष्टि गुप्ता 200 मीटर, लॉन्ग जंप और सोनाक्षी सिंह शॉट पुट, मिनी जैवलिन चयनित हुईं। सीनियर वर्ग में सिमरन का चयन 50 मीटर और स्टैंडिंग जंप इवेंट के लिए किया गया। बालक जूनियर वर्ग में पार्थ खंडेलवाल 200 मीटर, ओम सिंह 400 मीटर, लॉन्ग जंप, अरमान 800 मीटर, शॉट पुट चयनित हुए। रिले टीम में पार्थ खंडेलवाल, अंश सनेजा, ओम सिंह और अरमान को जगह मिली। सीनियर वर्ग में युवराज चौरसिया 200 मीटर, लॉन्ग जंप, हाशिम 400 ...