फतेहपुर, दिसम्बर 15 -- हथगाम। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में राज्य स्तरीय स्वास्थ्य टीम ने इलाज की हकीकत परखी। स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने के साथ साफ सफाई रखने के लिए निर्देशित किया गया। सीएचओ व आशाओ, एएनएम समेत स्टॉफ को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। हथगाम ब्लॉक में राज्य स्तरीय टीम के द्वारा तीन दिवसीय निरीक्षण किया गया। पहले दिन सीएचसी के ओपीडी प्रसव कक्ष, इमरजेंसी, स्टोर, वेस्टेज रुम, प्रयोगशाला टीकाकरण, हर्बल गार्डन को जांचा था। दूसरे दिन नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इटैली, संवत, छिवलहा का निरीक्षण किया था। डिप्टी सीएमओ सुरेंद्र कुमार, डॉ. पंकज मौर्य ने अंतिम दिन सब सेंटर राजापुर, सरांय साबा नगरा, कासिमपुर कटरा सहित तमाम सब सेंटरों में इलाज की पड़ताल की। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, रिकॉर्ड...