बरेली, फरवरी 6 -- फरीदपुर, संवाददाता।राज्य स्तरीय टीम ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) फरीदपुर, पीएचसी फतेहगंज पूर्वी, आयुष्मान आरोग्य मंदिर ताराखास,मैनी उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। टीम ने मरीजों को दी जानें वाली सुविधाएं, लेबर रूम, ओटी, एएनसी, ब्लड स्टोरेज यूनिट, लैब, बीपीएम यूनिट, कोल्ड चेन, इमरजेंसी और फार्मेसी जानकारी ली। एएनसी, ओपीडी,मैटरनल एनीमिया कॉर्नर,केएमसी,ब्रेस्ट फीडिंग कॉर्नर और एचआरपी की मॉनिटरिंग के लिए, कोल्ड चैन और फार्मेसी सभी बेहतर रखने के लिए टीम ने बधाई दी। प्रदेश स्तर से आई टीम में डॉक्टर लक्ष्मण सिंह,सरोज कुमार रहे। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनुराग गौतम, कार्यक्रम प्रबंधक अनुराग शर्मा, एआरओ विनीत कुमार, डॉ. धर्मेंद्र यादव, डॉ. तरुण शर्मा, डॉ. मोनिका, डॉ. अर्चना, अनुपम कुमार, फार्मेसिस्ट ...