बोकारो, मई 16 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार प्रखंड के तीन विद्यालयों का शिक्षा विभाग के राज्य स्तरीय एक टीम के सदस्यों ने गुरुवार को निरीक्षण किया। टीम ने प्रखंड के ओरदाना पंचायत स्थित नव प्राथमिक विद्यालय भदवा जारा, दारिद पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय दारिद और सदमा कला पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रखंड कॉलोनी का निरीक्षण किया गया। टीम के सदस्य विनोद तिवारी ने एमडीएम और ओमप्रकाश ने जेसीआरटी का निरीक्षण किया। तीनों विद्यालय के निरीक्षण के दौरान दुरुस्त पाया गया। निरीक्षण के पश्चात पेटरवार प्रखंड संसाधन केंद्र में राज्य स्तरीय टीम की ओर से एक बैठक की गयी और आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में बीआरपी, सीआरपी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.