लखीसराय, मार्च 20 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के खाबा राजपुर पंचायत के खाबा गांव स्थित वेलनेस सेंटर का राज्य स्तरीय टीम ने बुधवार को निरीक्षण किया। वेलनेस सेंटर मिल रही सुविधाओं व स्वास्थ्य योजनाओं के कार्यों का मूल्यांकन किया गया। जिसके आधार पर स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तारित किया जा सके। इससे आम लोगों को अधिक संख्या में फायदा होगा। यह वेलनेस सेंटर एनएच-80 के किनारे अवस्थित है। टीम के सदस्यों ने सीएचओ समेत स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या, रजिस्टर, दवा वितरण, मरीजों की संख्या, प्रसव के सामानों ,भवनों की स्थिति आदि के बारे जानकारी ली। इस मूल्यांकन कार्य के बाद प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इससे वेलनेस सेंटर की सेवा में वृद्धि होगी। राज्य स्तरीय टीम से डॉक्टर अमित आनंद एवं रितेश कुमार शामिल थे औ्रर जिला विभागीय कार्यालय से सिद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.