जौनपुर, मार्च 10 -- गौराबादशाहपु, जौनपुर । अमरोहा में राज्य स्तरीय सब जूनियर ग्रामीण खेल प्रतियोगिता में धर्मापुर ब्लाक के मोहिउद्दीनपुर निवासी सुदर्शन निषाद की पुत्री सिद्धि निषाद ने जूडो में अंडर 44 किलो भारवर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुये सिल्वर मेडल प्राप्त किया है। सिद्धि सहदेव शिक्षण संस्थान इटैली की कक्षा आठ की छात्रा है। इस उपलब्धि पर सहदेव शिक्षण संस्थान के प्रबंधक रामकुमार विश्वकर्मा, प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार मौर्या व कोच संजय पाल ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.