फरीदाबाद, अक्टूबर 17 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। अंबाला में संपन्न हुई एसजीएफआई राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में जिले की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इन सभी जिम्नास्टिक खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। महिला एक्रोबेटिक इवेंट में वान्या और कासनी की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 व 19 आयुवर्ग के आर्टिस्टिक इवेंट में भी तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं निरंजना पुनिया ने अंडर-17 आयुवर्ग के आर्टिस्टिक इवेंट में दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया। इसके अलावा अंडर-19 आयुवर्ग में त्रिशा पांचाल ने दो स्वर्ण, दो रजत और कांस्य पदक जीता। यह सभी खिलाड़ी नॉर्थ स्टार अकादमी में अभ्यास करती हैं। त्रिशा का चयन एसजीएफआई राष्ट्रीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के लिए भी चयन हुआ है। निरंजना जिम्नास्टिक में उभरती ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.