बागेश्वर, दिसम्बर 1 -- राज्य विद्यालयी खो-खो प्रतियोगिता में बागेश्वर के खिलाड़ियों ने अपना लोहा मनवाया। कोटाबाग में आयोजित इस प्रतियोगिता में बागेश्वर के खिलाड़ियों ने तीन गोल्ड मेडल जीते। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 13 जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिला खेल समन्वयक कमलेश तिवारी ने बताया कि 26 से 29 नवंबर तक नैनीताल जिले के कोटबाग में राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता हुई। इस प्रतियोगिता में जिले की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक अंडर 14 बालिका, अंडर 17 बालिका, अंडर 19 बालक में प्राप्त किए। इस प्रतियोगिता में प्रदेश की 13 जनपदों की टीमों ने प्रतिभाग किया था, प्रतियोगिता में मुख्य कोच के रूप में राजेश कुमार कोच ज्योति, सूरज मोहन, कुंवर राम, शमो जहां, पवन कुमार रहे। इस उपलब्धि पर विधायक सुरेश गड़िया, पार्वती दास, नगर पालि...