रुद्रपुर, फरवरी 16 -- रुद्रपुर, संवाददाता। मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी के तहत आयोजित राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में ब्लाइंड श्रेणी की 200 मीटर दौड़ में रुद्रपुर के प्रदीप कुमार ने रजत पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 12 से 13 फरवरी तक देहरादून स्थित नूरखेड़ा स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। रुद्रपुर मठकोटा के निवासी प्रदीप ने शानदार प्रदर्शन कर दूसरा स्थान हासिल किया। स्थानीय खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और सामाजिक संगठनों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी तेज गति और बेहतरीन संतुलन ने प्रतियोगिता के दौरान दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। कड़े मुकाबले के बीच उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन कर रजत पदक अपने नाम किया। एनआईएस कोच सत्य प्रकाश ने बताया कि प्रदीप नि...