धनबाद, मई 16 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता प्रथम जिलास्तरीय कैरम टैलेंट प्रतियोगिता में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय विजेताओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। 132 खिलाड़ियों के बीच आयोजित जिलास्तरीय प्रतियोगिता में 12 खिलाड़ियों का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। अब ये खिलाड़ी 17 मई को रांची में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। प्रतिभागियों को रांची ले जाने एवं वापस लाने के लिए वाहन की व्यवस्था की गई है। दो शिक्षक राजेश कुमार व भारती कुमारी को प्रतिनियुक्त किया गया है। इससे पहले डीईओ अभिषेक झा, एडीपीओ आशीष कुमार, एपीओ अशोक पांडेय ने मुख्यमंत्री उत्कृष्ट प्लस टू उच्च विद्यालय धनबाद में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। डीईओ ने स्कूली खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की। कुल आठ प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें चार अंडर 17 एवं चार अंडर-19 के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.