वाराणसी, दिसम्बर 13 -- वाराणसी। प्रयागराज में शनिवार को आयोजित प्रदेश स्तरीय केनोइंग एवं कयाकिंग प्रतियोगिता में वाराणसी की दो टीमों ने रजत पदक जीता। केनोइंग में कृतिका विश्वकर्मा, निशा कुमारी, पायल कुमारी, श्वेता विश्वकर्मा की टीम ने रजत पदक जीता। जबकि कयाकिंग में ममता चौहान, रानी चौहान, शिवानी चौहान और अनन्या गोंड ने रजत पदक जीता। यह जानकारी अंतरराष्ट्रीय वाटर स्पोर्ट्स के खिलाड़ी अभय सिंह ने दी। बोट क्लब कयाकिंग ऐंड केनोइंग के अध्यक्ष अंबरीष सिंह भोला, सचिव डॉ. निहारिका सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...