देवघर, फरवरी 13 -- देवघर। झारखंड राज्य स्तरीय अंडर-15 कुश्ती प्रतियोगिता में देवघर जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 11 पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया है। इस प्रतियोगिता में देवघर के खिलाड़ियों ने 3 स्वर्ण, 3 रजत एवं 5 कांस्य पदक अपने नाम कर पूरे राज्य में अपना दबदबा कायम किया। स्वर्ण पदक विजेताओं में रिमझिम कुमारी (33 केजी), विक्की कुमार (52 केजी) एवं अनमोल कुमार झा (68 केजी) शामिल है। रजत पदक मानसी कुमारी (38 केजी), प्रिया कुमारी (50 केजी) एवं अंश कुमार वर्मा (62 केजी) ने प्राप्त किया। वहीं कांस्य पदक विजेताओं में रिशु कुमार (52 केजी), रोहित कुमार (44 केजी), अनन्या प्रकाश (42 केजी), ऋषि कुमार (41 केजी) एवं गुंजा कुमारी (36 केजी) शामिल है। प्रतियोगिता से लौटने पर सभी विजेता खिलाड़ियों को देवघर जिला कुश्ती संघ के संरक्षक आद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.