देवरिया, फरवरी 4 -- सलेमपुर (देवरिया), हिन्दुस्तान संवाद। विकास खण्ड के उच्च प्राथमिक विद्यालय सोहनाग के गणित अध्यापक रविप्रकाश को लखनऊ में एससीआरटी द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय कला क्राफ्ट एवं पपेट्री प्रतियोगिता में प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त करने पर मंगलवार को विद्यालय पहुंचने पर खंड शिक्षा अधिकारी रामप्यारे राम द्वारा फूल मालाओं से लादकर मिठाई खिला उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी रामप्यारे राम ने कहा कि पूरे प्रदेश में प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त करने से जनपद व इस क्षेत्र का मान सम्मान बढ़ा है। अन्य अध्यापक व छात्रों को इनसे प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। यदि आपके पास ज्ञान है तो आपको कोई भी बाधा आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती है। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक मंत्री सतेन्द्र सिंह ने कहा कि रविप्रकाश ने यह साबित कर ...