रामगढ़, दिसम्बर 23 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। रांची के रानी सती मंदिर में आयोजित झारखंड राज्य स्तरीय आदित्य जलान मेमोरियल कराटे प्रतियोगिता में शोटोकान करारे डू फेडरेशन ऑफ भुरकुंडा शाखा के कराटेकारों ने शानदार प्रदर्शन कर आठ मेडल जीते। इसमें पांच गोल्ड, चार सिल्वर और एक ब्रांज मेडल शामिल है। उक्त राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 300 कराटेकारों ने भाग लिया था। इसमें भुरकुंडा शाखा के सक्षम अंशुल, खुशवीर सिंह, राधिका बास्के, मनन राज और अनुष्का सिन्हा ने गोल्ड मेडल, सुरभि सिंह, ऋद्धिम त्रेहान और हर्षवीर सिंह ने सिल्वर व कांता में हर्षवीर ब्रांज मेडल जीता। शोटोकान कराटे के मुख्य प्रशिक्षक सेंसी मानस सिन्हा, औरोबिंदो सोसायटी के सचिव रमेश भाई और नवीन जलान ने कराटेकारों को मेडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। इधर विद्यार्थियों की सफलता पर मुख्य प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.