रुद्रपुर, जनवरी 13 -- रुद्रपुर, संवाददाता। राज्य स्तरीय अनुसूचित जाति ओपन बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता 20-21 जनवरी तक मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होगी। जिसमें विभिन्न जिलों की टीमें प्रतिभाग करेंगी। जिला क्रीड़ाधिकारी जानकी कार्की ने बताया कि प्रतियोगिता नॉक ऑउट पद्धति के आधार पर खेली जाएगी। प्रत्येक टीम में 12 खिलाड़ी और 1 टीम मैनेजर सहित कुल 13 सदस्य होंगे। प्रतियोगिता में देहरादून, उत्तरकाशी, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चम्पावत, अल्मोड़ा और ऊधमसिंह नगर की टीमें प्रतिभाग करेंगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक टीम के खिलाड़ियों को उत्तराखंड का स्थायी निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साईज की फोटो लाना अनिवार्य है। विजेता, उपविजेता टीमों और टीम मैनेजर को पुरस्कृत किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...