हाथरस, जुलाई 29 -- हाथरस। यदि मन में कुछ कर गुजरने की इच्छा हो तो असंभव कार्य भी आसान हो जाता है। ऐसा ही कुछ करके दिखाया है आर सी कन्या इंटर कालेज की महिला कबड्डी की खिलाड़ी कविता चौधरी ने। छात्रा ने गत दिनों अलीगढ़ में कबड्डी प्रतियोगिता का मंडलीय ट्रॉयल हुआ। जहां महिला खिलाड़ी ने बेहतर खेल दिखाया। छात्रा का चयन अब राज्य स्तरीय महिला कबड्डी की टीम में हुआ है। 26 जुलाई को श्री रामचंद्र अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज की जिले के ट्रायल में चयनित कुल 6 छात्राओं ने विद्यालय की शिक्षिका अनु चौधरी तथा आरती शर्मा के मार्गदर्शन में रानी अहिल्याबाई होलकर स्टेडियम अलीगढ़ में राज्य स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए ट्रायल दिया। जिसमें से विद्यालय की एक छात्रा कविता पुत्री अशोक कुमार चौधरी का चयन राज्य स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हो गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.