बांदा, दिसम्बर 14 -- बांदा। संवाददाता जनपद में आयोजित 52वीं सीनियर पुरुष राज्य स्तरीय कबड्डी चैंपियनशिप ज़ोन-बी का समापन रोमांचक रहा। राज्य स्तरीय कबड्डी चैंपियनशिप में गौतमबुद्ध नगर की टीम विजेता रही। रनर सेकंड प्लेस पर मेरठ, तीसरे और चौथे स्थान पर गाजियाबाद व यूपी पुलिस बांदा की टीम रही। राज्य स्तरीय कबड्डी चैंपियनशिप के सभी मुकाबले शहर के भागवत प्रसाद मेमोरियल अकेडमी, श्रीनाथ विहार, चिल्ला रोड में आयोजित हुए। समापन समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने विशिष्ट अतिथि ने खिलाड़ियों की सराहना की। प्रतियोगिता में विजेता टीम ने पूरे जोश, अनुशासन और उत्कृष्ट खेल भावना के साथ प्रदर्शन किया। जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष अंकित कुशवाहा, सचिव कमल यादव एवं कोषाध्यक्ष सुनील सक्सेना ने कहा कि इस आयोजन की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि खेल भावना, आपसी सम...