भागलपुर, फरवरी 25 -- सिवान में 25 फरवरी से आयोजित राज्य स्तरीय सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में पीरपैंती प्रखंड की पांच बालिकाएं भाग लेंगी। इन होनहार बालिकाओं का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हुआ था। इन चयनित बालिकाओं में किसनीचक की फूल कुमारी, पल्लवी कुमारी, शादीपुर सीमानपुर की हनी कुमारी, सोनाक्षी सिन्हा, रूबी कुमारी शामिल हैं। खेल प्रशिक्षक सर्वोत्तम कुमार शर्मा ने उक्त जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...