देवघर, जून 14 -- देवघर,प्रतिनिधि। झारखंड राज्य एथलेटिक्स संघ द्वारा 14 से 15 जून 2025 तक जामताड़ा में आयोजित द्वितीय झारखंड राज्य स्तरीय सब जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भाग लेने के लिए शुक्रवार को देवघर जिले के 13 एथलेटिक्स खिलाड़ी जामताड़ा के लिए रवाना हुए। जसीडीह रेलवे स्टेशन से सभी खिलाड़ी ट्रेन के माध्यम से जामताड़ा गए। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ियों में अंडर -14 में रजी खान, अशिफ़ खान, सोनम कुमारी, अनुषा मुर्मू, प्रियंका मुर्मू, तन्मय आनंद एवं अंडर -16 में सुमंत राज, विष्णु मुर्मू, विक्रांत यादव, हिमांशु कुमार, सचिन कुमार, रीना किस्कू व अनामिका सोरेन शामिल हैं। खिलाड़ी टीम के साथ चंदन कुमार और गौरव कुमार भी जामताड़ा गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार चैंपियनशिप में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों का जिला टीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.