शाहजहांपुर, फरवरी 22 -- शहर के तारीन जलालनगर निवासी शाहनवाज अंसारी द्वारा दायर जनसूचना प्रकरण में राज्य सूचना आयोग ने कड़ा रुख अपनाया है। सूचना समय पर न देने पर सूचना आयुक्त ने यूपी के प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन को कारण बताओ नोटिस जारी किया। धारा-20 के तहत अर्थदंड लगाने की चेतावनी दी है। शाहनवाज अंसारी ने 22 नवंबर 2024 को सूचना मांगी थी, लेकिन नहीं मिली। पहली अपील 26 दिसंबर 2024 और द्वितीय अपील 27 जनवरी 2025 को की गई। सुनवाई में न अधिकारी उपस्थित हुए और न सूचना उपलब्ध कराई गई। आयोग ने 26 फरवरी 2026 को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...