रुद्रपुर, जून 27 -- रुद्रपुर, संवाददाता। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की 29 जून को आयोजित होने जा रही राज्य सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 से 12 और दोपहर 2 से 4 बजे तक संपन्न होगी। जिले में 23 केन्द्रों पर कुल 9190 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को लेकर शुक्रवार को एडीएम पंकज उपाध्याय ने कलक्ट्रेट सभागार में केंद्र व्यवस्थापकों, समन्वयकों और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की बैठक ली। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में ओसी गौरव पांडेय, मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत, एसीएमओ डॉ. एसपी सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र मिश्रा, सेक्टर मजिस्ट्रेªट परिवहन कर अधिकारी आनन्द प्रकाश गुप्ता, नन्दन प्रसाद, उप श्रमाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.