जहानाबाद, फरवरी 7 -- ऐपवा की बेटी बचाओ न्याय यात्रा जहानाबाद से चलकर अरवल पहुंची 10 फरवरी को विधानसभा के घेराव के साथ ही न्याय यात्रा होगी समाप्त मेहंदीया, निज संवाददाता। बिहार में महिलाओं और छात्राओं के खिलाफ बढ़ते अपराध के विरोध में बेटी बचाओ न्याय यात्रा जहानाबाद से चलकर शनिवार को मेहंदिया पहुंचा, जिसका नेतृत्व ऐपवा की राष्ट्रीय महासचिव मीना तिवारी कर रही थी। संवाददाताओं से बातचीत करते हुए अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला संगठन की महासचिव ने कहा कि राज्य सरकार बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पूरी तरह असफल रही है। नीट छात्रा मामले में अपराधियों को बचाने के लिए प्रशासनिक तंत्र सक्रिय भूमिका निभा रही है। सरकार और पुलिस की भूमिका संदेह के घेरे में है और पीड़ित परिवार को न्याय से वंचित किया जा रहा है। नीट छात्रा के अलावे औरंगाबाद की एक और छा...