गिरडीह, सितम्बर 1 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह प्रखंड के मंगरोडीह पंचायत के पूर्व मुखिया भाजपा नेता कृष्ण लाल ठाकुर उर्फ साठू ठाकुर ने रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया। नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने पुष्प माला और झामुमो का पट्टा पहनाकर साठू ठाकुर और उनके सैकड़ों साथियों को पार्टी में शामिल करवाया। साठू ठाकुर ने कहा कि मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और झारखंड सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर वो झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो रहे हैं। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने सभा को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार गरीबों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। गिरिडीह शहरी क्षेत्र के निकट रहने के बावजूद झरियागादी का विकास नहीं हुआ। शीघ्र झरियागादी और पाठकहीर को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। झामुमो के जिला उपाध्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.