नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- भागलपुर के सबौर में अभी चिह्नित जमीन पर 100 बेड का ईएसआईसी (कर्मचारी राज्य बीमा निगम) अस्पताल नहीं बनेगा। अस्पताल के लिए इस जमीन को लेने से केंद्र सरकार ने मना कर दिया है। सबौर में पांच एकड़ जमीन ईएसआईसी अस्पताल के लिए चिह्नित कर श्रम संसाधन विभाग ने केंद्रीय श्रम मंत्रालय को अभी हाल में ही भेजा था। अब नए सिरे से भागलपुर में ईएसआईसी अस्पताल के लिए जमीन चिह्नित की जाएगी। पिछले दिनों केंद्रीय टीम ने अस्पताल के लिए चिह्नित जमीन का निरीक्षण कर जांच रिपोर्ट दी थी। इस आधार पर श्रम संसाधन मंत्रालय ने कहा है कि यह जमीन भूमि नीची होने के साथ विवादित भी है, इसलिए अस्पताल के लिए दूसरी जगह जमीन उपलब्ध कराएं। अब श्रम संसाधन विभाग ने भागलपुर जिला प्रशासन को दूसरी जगह उपयुक्त जमीन चिह्नित कर प्रस्ताव भेजने को कहा है। अब नए सिरे से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.