बोकारो, फरवरी 12 -- नावाडीह, प्रतिनिधि। प्रखंड के बाजारटांड़ स्थित बिनोद बिहारी महतो ग्रामीण स्टेडियम नावाडीह में एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय कृषि मेला सह कृषि प्रदर्शनी का उद्घाटन पूर्व मंत्री सह महिला बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष बेबी देवी सहित प्रमुख पूनम देवी, उप परियोजना निदेशक नीरा सरिता जोजो, बीस सुत्री के प्रखंड अध्यक्ष वृजलाल हांसदा, उपाध्यक्ष गणेश महतो ऊर्फ पारो, सांसद प्रतिनिधि सुरेश महतो, विधायक प्रतिनिधि गणेश प्रसाद महतो आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। बेबी देवी ने कहा कि नावाडीह प्रखंड कृषि प्रधान क्षेत्र है बावजूद नये पीढ़ी के युवा खेती के क्षेत्र से दूर जा रहे हैं। वे बेरोजगारी की मार के कारण अन्य प्रदेश पलायन कर आठ से दस घंटा परिश्रम कर रहे हैं। यदि यही युवा अपने खेत में नई तकनीक से खेती की दिशा में पहल कर फसल की पैद...