रांची, फरवरी 24 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने मंगलवार को प्रेसवार्ता कर राज्य सरकार द्वारा पेश 2026-27 के बजट को दिशाहीन-तथ्यहीन बजट बताया। 1.58 लाख करोड़ के बजट में कोई विजन नहीं दिखाई देता। साहू ने कहा कि वित्तमंत्री इसे आदर्श बजट बता रहे थे। राज्य के सभी वर्गों का बजट बता रहे थे, लेकिन वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने स्वयं कुछ दिनों पूर्व बयान दिया था कि बजट के विषय में उनसे पदाधिकारी कुछ पूछ नहीं रहे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वित्तमंत्री केंद्रांश की बात कर रहे है, लेकिन बार-बार पूछने के बाद भी आज तक राज्य की हेमंत सरकार नहीं बता पाई कि कब-कब का किस मद में बकाया है। यह सरकार केवल इसे मुद्दा बनाकर अपनी नाकामियों को छुपाने का प्रयास करती है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार ने पैसों की कोई कमी नही...