फतेहपुर, जनवरी 5 -- फतेहपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अलोक शुक्ला, जिलामंत्री अमित कुमार सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि माशिसं का 58वां राज्य सम्मेलन आठ से 10 जनवरी तक मथुरा के किशोरी रमण इंटर कालेज में आयोजित हो रहा है। जिसमें केन्द्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह, सांसद मथुरा हेमा मालिनी, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, शिक्षा निदेशक महेन्द्र देव आदि की मौजूदगी रहेगी। सम्मेलन की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं निवर्तमान शिक्षक विधायक सुरेश कुमार त्रिपाठी करेंगे। बताया कि सम्मेलन में जिले सभी से भी तमाम शिक्षक एवं संगठन के पदाधिकारियों की सहभागिता कराई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.