प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 23 -- प्रतापगढ़। राज्यसभा सदस्य अमरपाल मौर्य का फेसबुक अकाउंट साइबर शातिरों ने हैक कर लिया। इसके बाद उनके परिचितों से रुपये की मांग करने लगे। कुछ लोगों ने फेसबुक पर संदेश देखकर फोन किया तो एकाउंट हैक होने की जानकारी हुई। उनके प्रतिनिधि सत्येंद्र ने मामले में पुलिस से शिकायत की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...