हरदोई, फरवरी 5 -- हरदोई। राज्य सड़क परिवहन निगम के क्षेत्रीय कार्यालय में आय में आ रही गिरावट को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता क्षेत्रीय प्रबंधक इंजीनियर रमेश कुमार ने की। इसमें सभी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक व डिपो इंचार्ज मौजूद रहे। क्षेत्रीय प्रबंधक ने निगम की कम होती आमदनी पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारियों को अपने दायित्व पूरी ईमानदारी व सक्रियता से निभाने के निर्देश दिए गए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि किसी स्तर पर अनियमितता पाई गई तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यातायात निरीक्षकों को निर्देश दिए गए कि वे समय-समय पर बसों की औचक जांच करें। यह सुनिश्चित करें कि बसें निर्धारित स्टॉपेज से ही संचालित हों। यात्रि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.