लखनऊ, नवम्बर 11 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता राज्य शिक्षक एवं मुख्यमंत्री शिक्षक पुरस्कार 2025 के चयन के लिये ऑनलाइन आवेदन 15 नवंबर से पांच दिसंबर के बीच लिये जाएंगे। डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि शिक्षक upmsp.edu.in पर ऑनलाइन कर सकते हैं। शिक्षकों को आवेदन के साथ अपना उत्कृष्ट कार्य, उपलब्धियां और पांच मिनट का वीडियो भी ऑनलाइन अपलोड करना होगा। जिला समिति प्राप्त आवेदनों का परीक्षण एवं स्थलीय सत्यापन छह से 15 दिसम्बर के बीच करेगी। मण्डलीय समिति को 16 से 25 दिसम्बर के बीच शिक्षकों का चयन कर निदेशालय को भेजना होगा। निदेशालय इनका सत्यापन कर प्रस्ताव राज्य चयन समिति को ऑनलाइन 26 दिसम्बर से चार जनवरी के बीच भेजेगा। फिर राज्य स्तरीय समिति चयनित शिक्षक के नाम का चयन करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.