गंगापार, नवम्बर 28 -- राज्य विश्वविद्यालय के स्नातक व परा स्नातक सेमेस्टर परीक्षाएं शनिवार 29 नवंबर से शुरू होंगी, जिसमें मांडा क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर हजारों छात्र शामिल होंगे। ज्योतिर्विद महाविद्यालय देवरी, मांडा के निदेशक डा रवि शंकर पांडेय ने जानकारी दी कि पहली बार इस महाविद्यालय में महात्मा डिग्री कालेज कोंहड़ारघाट, रामानंद मिश्र डिग्री कालेज 63 रामपुर, जगदेव प्रसाद महाविद्यालय संसारपुर, श्रीनाथ रामनाथ महाविद्यालय धनावल आदि महाविद्यालयों की परीक्षाएं ज्योतिर्विद महाविद्यालय देवरी मांडा में संपन्न होंगी। मांडा क्षेत्र में सर्वाधिक छात्र संख्या इसी विद्यालय में रहेगी। उन्होंने स्थानीय पुलिस प्रशासन से सहयोग की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...