प्रयागराज, मई 8 -- प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय के सभी पाठ्यक्रमों की वार्षिक एवं सम सेमेस्टर सत्र 2024-25 की परीक्षा बुधवार को प्रयागराज, कौशाम्बी, फतेहपुर व प्रतापगढ़ के 170 परीक्षा केन्द्रों में तीन पालियों में कराई गई। कुल 39452 (प्रथम पाली छात्र 12424 व छात्राएं 3108, द्वितीय पाली छात्र 9055 व छात्राएं 1732 एवं तृतीय पाली छात्र 6766 व छात्राएं 6367) परीक्षा में सम्मलित हुए। 239 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 14 छात्रों को उड़ाका दलों ने अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़ा। परीक्षा के दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह ने भी महाविद्यालयों का औचक निरीक्षण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.