प्रयागराज, सितम्बर 13 -- प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय का अष्टम दीक्षांत समारोह 15 सितंबर को सुबह 10:30 बजे से आयोजित होगा। अध्यक्षता राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल करेंगी। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष संजय श्रीनेत होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय व राज्य मंत्री उच्च शिक्षा रजनी तिवारी रहेंगी। इस अवसर पर 92,109 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। इसमें स्नातक के 52,037, परास्नातक के 21,312 और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के 18,760 विद्यार्थी शामिल हैं। स्नातक एवं परास्नातक स्तर पर विभिन्न पाठ्यक्रमों में सर्वोच्च अंक पाने वाले 187 विद्यार्थियों को कुल 55 स्वर्ण, 65 रजत और 67 कांस्य पदक दिए जाएंगे। एमए प्राचीन इतिहास की टॉपर स्वाति सिंह को चांसलर मेडल से सम्मानि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.