प्रयागराज, फरवरी 14 -- एक जनवरी 2026 को 18 साल की आयु पूरी करने वाले छात्र-छात्राओं के मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए प्रो. राजेन्द्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय ने पहल की है। राज्य विवि की कुलसचिव प्रो. विनीता यादव ने सभी राजकीय, अनुदानित एवं स्ववित्तपोषित महाविद्यालय के प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि अपने महाविद्यालय में अध्ययनरत ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है, उनके आगामी परीक्षाओं के लिए भरे जाने वाले परीक्षा फॉर्म के लिए इपिक नंबर संकलित करते हुए कक्षावार सूची एमएस-एक्सेल पर 16 फरवरी तक विश्वविद्यालय की ई-मेल registrar@prsuniv.ac.in पर उपलब्ध कराएं। साथ ही विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 के तहत ऐसे विद्यार्थी जिनके मतदाता पहचान-पत्र नहीं बने हैं, उन्हें नवीन मतदाता पहचान-पत्र बनवाने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.