प्रयागराज, जनवरी 5 -- प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) राज्य विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पीएचडी प्रवेश का रिजल्ट सात जनवरी तक जारी किए जाने की तैयारी है। इस वर्ष विश्वविद्यालय में पीएचडी के लिए कुल 23 विषयों में 283 सीटें हैं। इन सीटों के सापेक्ष 387 अभ्यर्थियों ने लेवल-2 साक्षात्कार में भाग लिया। साक्षात्कार प्रक्रिया में विषय विशेषज्ञों ने अभ्यर्थियों के शोध प्रस्ताव, शैक्षणिक पृष्ठभूमि, शोध अभिरुचि और अकादमिक क्षमता का मूल्यांकन किया। इस बार पीएचडी प्रवेश में नौकरी पेशा अभ्यर्थियों की भागीदारी भी देखने को मिली है। विश्वविद्यालय में पार्ट-टाइम पीएचडी के विकल्प के कारण शिक्षण संस्थानों, शोध संगठनों और अन्य पेशेवर क्षेत्रों में कार्यरत अभ्यर्थियों ने बड़ी संख्या में आवेदन किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...