प्रयागराज, नवम्बर 29 -- प्रयागराज। इंटरमीडिएट के बाद बीएड करने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) राज्य विश्वविद्यालय नए शैक्षिक सत्र 2026-27 से चार वर्षीय बीए-बीएड इंटीग्रेटेड (एकीकृत) कोर्स शुरू करेगा। इस कोर्स में 'इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम' (आईटीईपी) लागू किया जाएगा, जो राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप तैयार किया गया चार वर्षीय नवीन शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम है। नए कोर्स को विश्वविद्यालय की एकेडमिक परिषद और कार्य परिषद से औपचारिक मंजूरी मिल चुकी है। कोर्स के संचालन के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने आवश्यक व्यवस्थाओं और ढांचे को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। पाठ्यक्रम कला, विज्ञान और वाणिज्य तीनों वर्गों में संचालित किया जाएगा। विश्वविद्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.