लखनऊ, अगस्त 2 -- भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के संगघट संस्थान राज्य ललित कला अकादमी ने बीवीए (चित्रकला) प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। नए सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए परीक्षा 21 जुलाई के लिए हुई थी। बीवीए चित्रकला में निर्धारित 20 सीटों के लिए हुई प्रवेश परीक्षा के लिए परिणाम में 17 चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है। -छात्रावास शुल्क 12 तक जमा करें भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय ने छात्रावास शुल्क जमा करने की तिथि को बढ़ा दिया है। अभी तक 30 जुलाई शुल्क जमा करने की अन्तिम तिथि थी। जिसे बढ़ाकर अब 12 अगस्त तक कर दिया है। विश्वविद्यालय की कुलसचिव के जारी पत्र में कहा गया है कि छात्रावास शुल्क 12 अगस्त तक नहीं जमा करने पर अन्य छात्र-छात्राओं छात्रावास आवंटित कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.