हापुड़, जनवरी 15 -- मेरठ से लखनऊ और लखनऊ से मेरठ को चलने वाली राज्य रानी एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच से धुआं निकलने पर हड़कंप मच गया। ट्रेन यात्रियों ने हापुड़ आरपीएफ को सूचना दी। जिसके बाद ट्रेन को हापुड़ रेलवे स्टेशन पर रोक कर जांच की गई। जिसके बाद ट्रेन को मेरठ की ओर रवाना कर दिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि गुरुवार देर शाम को लखनऊ से मेरठ को आने वाली राज्य रानी एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच नंबर सी-एक में अचानक से धुआं निकलने लगा। इस दौरान ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। जैसे ही ट्रेन हापुड़ स्टेशन पर रुकी और उसकी जांच की गई। तो पता चला कि एसी कोच में बिजली सप्लाई करने वाली बेल्ट आपस में रगड़ने लगी। जिससे धुआं निकला था। उन्होंने बताया कि पूरी जांच करने के बाद राज्य रानी ट्रेन को मेरठ की ओर रवाना कर दि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.