पटना, जनवरी 27 -- राज्य में इस वर्ष कुल 267 कस्टम हायरिंग सेंटर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। ऑनलाइन लॉटरी से 221 किसानों का चयन कर लिया गया है। कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कृषि रोड मैप के तहत लघु एवं सीमांत किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों की सुलभ उपलब्धता के लिए हर पंचायत में कस्टम हायरिंग सेंटर की स्थापना का लक्ष्य है। इस योजना के तहत छोटे किसान भी समय पर खेती की सभी आवश्यक क्रियाओं को आधुनिक यंत्रों की सहायता से पूरा कर सकते हैं। योजना का लाभ प्रगतिशील कृषक, जीविका समूह, ग्राम संगठन, क्लस्टर फेडरेशन, आत्मा से संबद्ध फार्मर इंटरेस्ट ग्रुप, नाबार्ड/राष्ट्रीयकृत बैंकों से संबद्ध किसान क्लब, फार्मर प्रोड्यूसर आर्गेनाइजेशन, फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी, स्वयं सहायता समूह तथा पैक्स ले सकते हैं। कस्टम हायर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.