रांची, जुलाई 10 -- रांची, संवाददाता। जनसंख्या स्थिरता की दिशा में झारखंड सरकार ने बड़ी पहल की है। 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस पर राज्य में विशेष अभियान चलाया जाएगा। रांची सदर अस्पताल में गुरुवार को प्रेस वार्ता में इस पर जानकारी दी गई। बताया गया कि राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस) के अनुसार राज्य की कुल प्रजनन दर 1998-99 में 3.8 थी, जो अब घटकर 2.3 हो गई है। नवविवाहित महिलाओं में गर्भनिरोधकों का उपयोग भी बढ़ा है। 2005-06 में यह 31.1 प्रतिशत था, जो 2019-21 में बढ़कर 49.5 प्रतिशत हो गया। कपल प्रोटेक्शन रेट और आधुनिक गर्भनिरोधकों जैसे इंजेक्टेबल, इम्प्लांट आदि के उपयोग में भी राज्य ने प्रगति की है। जब मन और तन हो तैयार, तभी संतान का विचार थीम पर होगा कार्यक्रम जब मन और तन हो तैयार, तभी संतान का विचार थीम पर किशोर विवाह, किश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.