रांची, अक्टूबर 21 -- रांची, संवाददाता। राजधानी समेत राज्य के मौसम में अगले तीन दिनों में बदलाव होने की संभावना है। सुबह के धुंध के साथ 23 अक्तूबर से बादल छाएंगे। 25 से 27 तक राज्य के विभिन्न भागों में बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि होने का भी अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार 24 के बाद राज्य के गुमला, खूंटी, सिमडेगा जिलों के अलावा कोल्हान के सभी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 25 से पूरे राज्य में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अंडमान सागर के दक्षिण समुद्र और बंगाल की खाड़ी तक फैला हुआ एक अपर साईक्लोनिक सर्कुलेशन मंगलवार को एक निम्न दबाव क्षेत्र में तब्दील हो चुका है। यह उत्तर पश्चिमी दिशा की ओर गतिशील है। अगले 48 घंटों के दौरान इस सिस्टम के और व्यापक होने और गहरे निम्नदबाव क्षे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.