रांची, जनवरी 22 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड शिक्षा परियोजना के राज्य परियोजना निदेशक (एसपीडी) शशि रंजन की अध्यक्षता में गुरुवार को प्रस्तावित 100 सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में राज्य के सभी जिलों के शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, सहायक जिला कार्यक्रम पदाधिकारी और तकनीकी टीम के सदस्य शामिल हुए। बैठक में एसपीडी ने निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत इन विद्यालयों के लिए फील्ड अनुश्रवण (मॉनिटरिंग) का कार्य 27 जनवरी तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कर राज्य कार्यालय को रिपोर्ट सौंपी जाए। शशि रंजन ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रस्तावित विद्यालयों का गहन निरीक्षण कर वहां कक्षा कक्षों की आवश्यकता, पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, खेल सुविधाओं और आईसीटी इन्फ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.